मिर्ज़ापुर: मझवा विधानसभा उपचुनाव में निरीक्षण के दौरान एसपी ने कहा, क्रिटिकल बूथों पर है अतिरिक्त फोर्स का इंतजाम
मझमा विधानसभा उपचुनाव में चिन्हित किए गए क्रिटिकल बूथों पर अतिरिक्त फोर्स का इंतजाम किया गया है। बुधवार की सुबह विभिन्न बूथों का निरीक्षण करने के बाद मीडिया से एसपी अभिनंदन ने अपने बयान में इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से मतदान की प्रक्रिया चल रही है।