मिर्ज़ापुर: कटरा कोतवाली थाना क्षेत्र के डगहर में बढ़ई का काम करते समय ग्राइंडर से व्यक्ति की उंगलियां कटी, रेफर किया गया
बताते चले कि कटरा कोतवाली के डगहर मोहल्ले में बुधवार की सुबह 10:00 बजे 42 वर्षी सुनील कुमार जो कि अपने घर में घर के कुछ लकड़ी के कार्य को ग्राइंडर से काट रहे थे। इस दौरान हाथ से ग्राइंडर छटक गया और एक हाथ की कई उंगलिया कट गई जिससे वह घायल हो गए। परिजनों द्वारा मिर्जापुर के ट्रामा सेंटर में लाने पर इलाज के दौरान डॉक्टरों ने वाराणसी के बीएचयू के लिए रेफर किया।