मिर्जापुर नगर पालिका के सिस्टम पर सवाल! बिना टेंडर के कैसे शुरू हुआ पटरी निर्माण? एक दिन बाद ही काम बंद, खोदकर छोड़ी सड़क
मिर्जापुर। नगर के वासलीगंज स्थित स्वामी दयानन्द मार्ग पर पटरी निर्माण को लेकर नगर पालिका के कामकाज पर सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि टेंडर पास होने से पहले ही ठेकेदार द्वारा निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया।
सोमवार को पटरी बनाने का काम शुरू हुआ, लेकिन महज एक दिन काम चलने के बाद मंगलवार को निर्माण कार्य बंद कर दिया गया। पटरी को खोदकर छोड़ दिए जाने से दुकानदारों और राहगीरों को जबरदस्त परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का सवाल है कि आखिर बिना टेंडर और कार्यादेश के काम कैसे शुरू हुआ? काम शुरू कराने के बाद अचानक बंद करने के पीछे क्या वजह है? अब लोगों ने पूरे मामले की जांच और जिम्मेदारों से जवाब मांगने की बात कही है।
#Mirzapur #TodayMirzapurNews #मिर्जापुर #नगरपालिका #स्वामीदयानन्दमार्ग #वासलीगंज #पटरीनिर्माण #नगरपालिका_प्रशासन #विकासकार्य #टेंडर #ठेकेदार #जनसमस्या #MirzapurNews
Mirzapur, Mirzapur | Oct 7, 2026