मिर्ज़ापुर: बरैनी प्राथमिक विद्यालय बूथ पर व्हीलचेयर पर बैठकर मतदान करने पहुंची 96 वर्षीय वृद्ध महिला की जिलाधिकारी ने की सराहना
मझवा विधानसभा उपचुनाव में बरैनी प्राथमिक विद्यालय पर व्हीलचेयर पर बैठकर मतदान करने पहुंची 96 वर्षीय चंद्रावती देवी का जिलाधिकारी ने सराहना की है। बूथका निरीक्षण के दौरान डीएम और एसपी ने जब व्हीलचेयर पर बैठी चंद्रावती देवी को देखा तो वह उनसे बात की। उनकी उम्र पूछा और युवाओं को भी मताधिकार के लिए उनसे प्रेरणा लेने की बात कही।