सोरांव: मऊआइमा इलाके में काम से लौट रहे युवक के साथ मारपीट और ₹20,000 लूटने का आरोप
मऊआइमा थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम एक युवक से मारपीट और 20 हजार रुपये लूटने का मामला सामने आया है। छाता डीह निवासी राज ने तीन अज्ञात व्यक्तियों पर यह आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।वह बादशाहपुर ओवरब्रिज पर काम करके लौट रहा था। जब वह छाता पुलिया के पास पहुंचा, तो वहां पहले से मौजूद तीन लोगों ने उसे रोक लिया।