बक्सर: बक्सर पुलिस ने पिछले 24 घंटे में रोको टोको व वाहन जांच अभियान के क्रम में विभिन्न मामलों में 15 को किया गिरफ्तार
Buxar, Buxar | May 2, 2024 जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए रोको टोको अभियान के साथ पुलिस द्वारा वाहन जांच अभियान चलाया गया. इस क्रम में पिछले 24 घंटे में जिले में विभिन्न मामलों में कुल 15 लोगों की गिरफ्तारी की गई है. जिसमें शराब सेवन के मामले में 9 एवं शराब बरामदगी के मामले में 3 शामिल है. वही कोर्ट से वारंट निर्गत के मामले में 3 वारंटी गिरफ्तार किए.