चौसा: बक्सर सदर एसडीपीओ ने मुफस्सिल थाना का निरीक्षण किया, लंबित कांडों को पूरा करने का निर्देश दिया
Chausa, Buxar | Jul 31, 2026 बक्सर पुलिस द्वारा जिले में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने एवं लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। इसी कड़ी में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर बक्सर गौरव पांडे द्वारा मुफस्सिल थाना का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में थाना में दर्ज लंबित कांडों की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई।