इंदरगढ़: रतनगढ़ माता मंदिर पार्किंग में ठेकेदार ने श्रद्धालुओं के साथ की मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
रतनगढ़ माता मंदिर पार्किंग पर ठेकेदार द्वारा दर्शन करने जा रहे श्रद्धालु के साथ मारपीट एवं अभद्र व्यवहार करने का वीडियो सोशल मीडिया पर आज रविवार दोपहर 12:00 बजे से वायरल हो रहा है। ठेकेदार द्वारा अवैध वसूली की जा रही है। श्रद्धालु राम कुमार निवासी झांसी ने पोस्ट डालते हुए बताया कि वसूली पर ठेकेदार द्वारा 10 रुपये की जगह 20 रुपये लिए जा रहे थे।