बक्सर: जिले में वाणिज्य कर विभाग ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में निर्धारित लक्ष्य से ज़्यादा ₹144.52 करोड़ की वसूली की, खुशी
Buxar, Buxar | Apr 1, 2025 वित्तीय वर्ष-2024-25 में वाणिज्य कर विभाग के जिला स्तरीय बक्सर अंचल कार्यालय के द्वारा लक्ष्य से ज्यादा की राजस्व वसूली किया गया है. जिसको लेकर बक्सर अंचल प्रभारी राज्य-कर संयुक्त आयुक्त तेज कान्त झा द्वारा इस सफलता की प्राप्ति पर जिले के सभी निबंधित व्यवसायी, करदाता सहित जीएसटी प्रैक्टिशनर, अधिवक्ता, चार्टर्ड एकाउन्टेंट व अन्य को मंगलवार को धन्यवाद दिया है.