#बालाघाट
आज दिनांक 19-08-2026 को श्री अभिषेक सर्राफ (IAS) मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, बालाघाट द्वारा प्रभावित ग्रामों में आंगनबाडी केन्द्रों एवं महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा चलाए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया गया । महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा प्रभावित ग्रामों में आंगनबाडी केन्द्रों में साफ-सफाई कराई गई है, बच्चों को समय पर भोजन की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है, घर पर जाकर भोजन वितरण किया गया है । प्रभावित क्षेत्र मंज वि.खंड बैहर के 06 ग्रामों के 20 आंगनबाडी केंद्रों में बिरसा विकासखण्ड के 17 ग्रामों के 33 आंगनबाडी केन्द्रों मे साफ-सफाई कराई गई । वि.खं.बैहर में 20 आंगनबाडी केंद्रों के 392 एवं बिरसा वि.खंड में 33 आंगनबाडी केंद्रों के 797 बच्चों को भोजन दिया गया । इसी प्रकार वि.खं.बैहर में 16 आंगनबाडी केंद्रों के 106 एवं बिरसा वि.खंड में 33 आंगनबाडी केंद्रों के 228 महिला एवं बच्चों को घर पर भोजन पहुंचाकर भी दिया गया तथा वि.खंड बैहर में 20 आं.बा.के.अंतर्गत 93 तथा वि.खंड बिरसा में 33 आंगनबाडी केंद्रों के 36, बच्चों / गर्भवती महिलाओं एवं धात्री को THR का प्रदाय किया गया । प्रभावित क्षेत्र में वि.खण्ड बैहर के 20 आ.बा.केन्द्र तथा बिरसा विकासखण्ड के 17 ग्रामों के 33 आंगनबाडी केंद्रों में सभी बच्चों को प्रोटीन युक्त आहार दिया जा रहा है ।
#CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #WelfareTribal #minphemp #healthminmp