#बालाघाट
आज 19 अगस्त 2026 को श्री अभिषेक सर्राफ (IAS) मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत बालाघाट द्वारा प्रभावित क्षेत्र में संचालित छात्रावास/आश्रम/विद्यालयों का निरीक्षण कर छात्रों को स्वच्छता से रहने तथा बीमारियों से बचाव के सम्बंध में समझाईश दी गई । इसके साथ ही जनजातीय कार्य विभाग एवं अन्य विभागीय अधिकारियों द्वारा भी प्रभावित क्षेत्र में संचालित संस्थाओं का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए गए । जनजातीय कार्य विभाग के विभागीय अधिकारियों द्वारा आज विकासखण्ड बैहर के 02 छात्रावास, 01 आश्रम तथा विकासखण्ड बिरसा के 01 छात्रावास, 02 आश्रमों का निरीक्षण किया गया । प्रभावित क्षेत्र में संचालित विकासखण्ड बैहर के 03 छात्रावासों एवं 02 आश्रमों तथा विकासखण्ड बिरसा के 04 आश्रमों में सभी रहवासी छात्रों हेतु मच्छरदानी की शत् प्रतिशत उपलब्धता सुनिश्चित की गई है ।
#CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #WelfareTribal #minphemp #healthminmp
1 views | Balaghat, Madhya Pradesh | Aug 19, 2026