Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Bhopal
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
Cricket
image
image
image
image
image

आपदा मित्र प्रशिक्षण के चौथे दिन बाढ़ बचाव एवं जल रेस्क्यू का व्यावहारिक प्रशिक्षण आयोजित --- मध्यप्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, गृह विभाग, मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार टीकमगढ़ के स्थानीय होटल में आयोजित सात दिवसीय आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रथम सत्र का चौथा दिवस मंगलवार को संपन्न हुआ। प्रशिक्षण के दौरान पीसी श्री अमित दुबे ने निर्धारित पाठ्यक्रम के अनुसार आपदा मित्रों को बाढ़, भूस्खलन एवं अतिवृष्टि जैसी प्राकृतिक आपदाओं के कारण, प्रभाव, जोखिमों तथा उनसे बचाव एवं प्रबंधन के उपायों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने आपदा की स्थिति में त्वरित एवं सुरक्षित राहत एवं बचाव कार्यों की आवश्यकता पर भी प्रकाश डाला। दोपहर बाद प्रशिक्षणार्थियों को टीकेजी वाटर पार्क ले जाया गया, जहां जिला सेनानी श्री बी.पी. नामदेव द्वारा स्विमिंग पूल में जल रेस्क्यू का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस दौरान ड्राई रेस्क्यू, वेट रेस्क्यू, बाढ़ की स्थिति में सुरक्षित बचाव की तकनीकों, उपलब्ध संसाधनों का उपयोग कर किए जाने वाले इम्प्रोवाइज्ड रेस्क्यू तथा सीपीआर (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन) का अभ्यास कराया गया। प्रशिक्षणार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ अभ्यास में भाग लेकर आपदा के दौरान प्रभावी राहत एवं बचाव कार्यों की तकनीकों का व्यवहारिक अनुभव प्राप्त किया। #JansamparkMP #Jansamparktikamgarh #tikamgarh

1 views | Tikamgarh, Madhya Pradesh | Aug 5, 2026

MORE NEWS

प्रस्फुटन शक्ति संचय कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं एवं जनजागरूकता गतिविधियों की दी गई जानकारी
---
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, टीकमगढ़ द्वारा मंगलवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों, नवांकुर संस्थाओं एवं परामर्शदाताओं (मेंटर्स) की मासिक समीक्षा बैठक एवं प्रस्फुटन (शक्ति संचय) कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में जिला समन्वयक डॉ. सुनील कटियार ने नवांकुर संस्थाओं एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों द्वारा गत माह संचालित गतिविधियों की समीक्षा की। उन्होंने राज्य कार्यालय के निर्देशानुसार 12 से 16 अगस्त 2026 तक आयोजित होने वाली नवांकुर सखी हरियाली यात्रा के प्रभावी संचालन, ग्राम स्तर पर कलश यात्रा के आयोजन तथा सेक्टर स्तर पर कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के संबंध में विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया।

बैठक में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत प्रत्येक ग्राम एवं सेक्टर में व्यापक पौधरोपण करने का आह्वान किया गया। साथ ही सीएमसीएलडीपी (CMCLDP) पाठ्यक्रम के अंतर्गत बीएसडब्ल्यू एवं एमएसडब्ल्यू पाठ्यक्रमों में अधिकाधिक छात्र-छात्राओं का प्रवेश सुनिश्चित कराने तथा आगामी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ग्राम एवं सेक्टर स्तर पर तिरंगा यात्रा आयोजित करने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए।

बैठक में कृषि विभाग के प्रतिनिधि श्री गुप्ता ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। वहीं राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से प्रभारी जिला प्रबंधक श्री कृषि जैन ने मिशन की गतिविधियों एवं योजनाओं से अवगत कराया। जिला मलेरिया अधिकारी ने वर्षा ऋतु में मलेरिया, चिकनगुनिया एवं फाइलेरिया से बचाव के उपायों तथा स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों की जानकारी प्रदान की।

कार्यक्रम में ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों, नवांकुर संस्थाओं एवं परामर्शदाताओं ने सक्रिय सहभागिता करते हुए आगामी कार्यक्रमों के सफल संचालन का संकल्प लिया।

#JansamparkMP 
#Jansamparktikamgarh 
#tikamgarh

प्रस्फुटन शक्ति संचय कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं एवं जनजागरूकता गतिविधियों की दी गई जानकारी --- मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, टीकमगढ़ द्वारा मंगलवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों, नवांकुर संस्थाओं एवं परामर्शदाताओं (मेंटर्स) की मासिक समीक्षा बैठक एवं प्रस्फुटन (शक्ति संचय) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला समन्वयक डॉ. सुनील कटियार ने नवांकुर संस्थाओं एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों द्वारा गत माह संचालित गतिविधियों की समीक्षा की। उन्होंने राज्य कार्यालय के निर्देशानुसार 12 से 16 अगस्त 2026 तक आयोजित होने वाली नवांकुर सखी हरियाली यात्रा के प्रभावी संचालन, ग्राम स्तर पर कलश यात्रा के आयोजन तथा सेक्टर स्तर पर कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के संबंध में विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया। बैठक में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत प्रत्येक ग्राम एवं सेक्टर में व्यापक पौधरोपण करने का आह्वान किया गया। साथ ही सीएमसीएलडीपी (CMCLDP) पाठ्यक्रम के अंतर्गत बीएसडब्ल्यू एवं एमएसडब्ल्यू पाठ्यक्रमों में अधिकाधिक छात्र-छात्राओं का प्रवेश सुनिश्चित कराने तथा आगामी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ग्राम एवं सेक्टर स्तर पर तिरंगा यात्रा आयोजित करने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक में कृषि विभाग के प्रतिनिधि श्री गुप्ता ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। वहीं राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से प्रभारी जिला प्रबंधक श्री कृषि जैन ने मिशन की गतिविधियों एवं योजनाओं से अवगत कराया। जिला मलेरिया अधिकारी ने वर्षा ऋतु में मलेरिया, चिकनगुनिया एवं फाइलेरिया से बचाव के उपायों तथा स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों की जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों, नवांकुर संस्थाओं एवं परामर्शदाताओं ने सक्रिय सहभागिता करते हुए आगामी कार्यक्रमों के सफल संचालन का संकल्प लिया। #JansamparkMP #Jansamparktikamgarh #tikamgarh

Tikamgarh, Madhya Pradesh | Aug 5, 2026

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा कमला नेहरू सांदीपनि कन्या शासकीय विद्यालय, भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में 'शिक्षकों के साथ संवाद'

#Bhopal

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा कमला नेहरू सांदीपनि कन्या शासकीय विद्यालय, भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में 'शिक्षकों के साथ संवाद' #Bhopal

Tikamgarh, Madhya Pradesh | Aug 5, 2026

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा कमला नेहरू सांदीपनि कन्या शासकीय विद्यालय, भोपाल में आयोजित 'किताब से कल तक' कार्यक्रम में विद्यार्थियों के साथ संवाद 

#Bhopal

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा कमला नेहरू सांदीपनि कन्या शासकीय विद्यालय, भोपाल में आयोजित 'किताब से कल तक' कार्यक्रम में विद्यार्थियों के साथ संवाद #Bhopal

Tikamgarh, Madhya Pradesh | Aug 5, 2026

जनसुनवाई में आमजनता से प्राप्त आवेदन पत्रों के निराकरण के दिये निर्देश
-
जनसुनवाई में 145 आवेदन हुये प्राप्त
-
शासन के निर्देशानुसार आज जिला मुख्यालय पर संयुक्त कार्यालय परिसर में जनसुनवाई आयोजित की गई। संयुक्त कार्यालय परिसर स्थित जनसुनवाई कक्ष में संयुक्त कलेक्टर श्री कुशल सिंह गौतम ने संबंधित अधिकारियों के साथ आमजन से प्राप्त शिकायतों एवं समस्याओं को सुना तथा निराकरण हेतु संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने प्राप्त आवेदनों पर संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही करते हुए शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। इस दौरान एलडीएम लीड बैंक श्री कैलाश आर्या सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
जनसुनवाई में 145 आवेदनों पर हुई सुनवाई
       जनसुनवाई में आज आमजन से प्राप्त 145 आवेदनों पर सुनवाई की गई। आवेदन पत्रों को 10 दिवस में निराकृत कर उसका प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये। जनसुनवाई में आमजनता से प्राप्त पेंशन, उपचार सहायता, खाद्यान्न पर्ची प्राप्त नहीं होने, गरीबी रेखा में नाम शामिल करने, सीमांकन, विधवा तथा दिव्यांग पेंशन, राहत राशि के वितरण तथा जाति प्रमाण पत्र सहित विभिन्न आवेदन पत्रों पर सुनवाई की गई।

#JansamparkMP 
#Jansamparktikamgarh 
#tikamgarh

जनसुनवाई में आमजनता से प्राप्त आवेदन पत्रों के निराकरण के दिये निर्देश - जनसुनवाई में 145 आवेदन हुये प्राप्त - शासन के निर्देशानुसार आज जिला मुख्यालय पर संयुक्त कार्यालय परिसर में जनसुनवाई आयोजित की गई। संयुक्त कार्यालय परिसर स्थित जनसुनवाई कक्ष में संयुक्त कलेक्टर श्री कुशल सिंह गौतम ने संबंधित अधिकारियों के साथ आमजन से प्राप्त शिकायतों एवं समस्याओं को सुना तथा निराकरण हेतु संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने प्राप्त आवेदनों पर संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही करते हुए शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। इस दौरान एलडीएम लीड बैंक श्री कैलाश आर्या सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। जनसुनवाई में 145 आवेदनों पर हुई सुनवाई जनसुनवाई में आज आमजन से प्राप्त 145 आवेदनों पर सुनवाई की गई। आवेदन पत्रों को 10 दिवस में निराकृत कर उसका प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये। जनसुनवाई में आमजनता से प्राप्त पेंशन, उपचार सहायता, खाद्यान्न पर्ची प्राप्त नहीं होने, गरीबी रेखा में नाम शामिल करने, सीमांकन, विधवा तथा दिव्यांग पेंशन, राहत राशि के वितरण तथा जाति प्रमाण पत्र सहित विभिन्न आवेदन पत्रों पर सुनवाई की गई। #JansamparkMP #Jansamparktikamgarh #tikamgarh

Tikamgarh, Madhya Pradesh | Aug 4, 2026

आपदा मित्र प्रशिक्षण के चौथे दिन बाढ़ बचाव एवं जल रेस्क्यू का व्यावहारिक प्रशिक्षण आयोजित --- मध्यप्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, गृह विभाग, मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार टीकमगढ़ के स्थानीय होटल में आयोजित सात दिवसीय आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रथम सत्र का चौथा दिवस मंगलवार को संपन्न हुआ। प्रशिक्षण के दौरान पीसी श्री अमित दुबे ने निर्धारित पाठ्यक्रम के अनुसार आपदा मित्रों को बाढ़, भूस्खलन एवं अतिवृष्टि जैसी प्राकृतिक आपदाओं के कारण, प्रभाव, जोखिमों तथा उनसे बचाव एवं प्रबंधन के उपायों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने आपदा की स्थिति में त्वरित एवं सुरक्षित राहत एवं बचाव कार्यों की आवश्यकता पर भी प्रकाश डाला। दोपहर बाद प्रशिक्षणार्थियों को टीकेजी वाटर पार्क ले जाया गया, जहां जिला सेनानी श्री बी.पी. नामदेव द्वारा स्विमिंग पूल में जल रेस्क्यू का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस दौरान ड्राई रेस्क्यू, वेट रेस्क्यू, बाढ़ की स्थिति में सुरक्षित बचाव की तकनीकों, उपलब्ध संसाधनों का उपयोग कर किए जाने वाले इम्प्रोवाइज्ड रेस्क्यू तथा सीपीआर (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन) का अभ्यास कराया गया। प्रशिक्षणार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ अभ्यास में भाग लेकर आपदा के दौरान प्रभावी राहत एवं बचाव कार्यों की तकनीकों का व्यवहारिक अनुभव प्राप्त किया। #JansamparkMP #Jansamparktikamgarh #tikamgarh - Tikamgarh News