धनवार: युवक की हत्या का अनुमंडल पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी को भेजा जेल, प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी जानकारी
खोरीमहुआ अनुमंडल पुलिस ने गावां के नावाडीह निवासी (22) वर्षीय आनंद कुमार की हत्या के मामले का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने आरोपी कमलेश यादव उर्फ कमल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बुधवार रात 8 बजे खोरीमहुआ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजेन्द्र प्रसाद ने अनुमंडल कार्यालय में एक प्रेसवार्ता कर जानकारी दी है।