मोरनी: मोरनी टी प्वाइंट पर अज्ञात वाहन ने एक व्यक्ति को मारी टक्कर, हुई मौत
पंचकूला बरवाला रोड पर स्थित मोरनी टी प्वाइट पर अज्ञात वाहन के द्वारा एक व्यक्ति को टक्कर मारने का मामला आज सामने आया हैं। मिली जानकारी अनुसार ओमप्रकाश नाम का व्यक्ति अपने घर जा रहा था जैसे ही ओमप्रकाश मोरनी टी प्वाइट पर पहुंचा तो उसे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद ओमप्रकाश की मौत हो गई। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।