मोरनी: टगरा गांव की कॉलेज स्टूडेंट कॉलेज में डिग्री लेने गई घर वापस नहीं पहुंची, तो पैरंट्स ने कालका पुलिस को दी शिकायत।
रविवार को कालका पुलिस सूत्रों के अनुसार शहर कालका के एक पीड़ित पिता ने कालका पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसकी बेटी कॉलेज में डिग्री लेने के लिए गई थी, लेकिन शाम तक घर वापस नहीं आई, तो उसकी चारों ओर तलाश की गई लेकिन के स्टूडेंट कहीं नहीं मिली। इसके बाद पीड़ित पिता ने इसकी लिखित शिकायत कालका पुलिस को दी है।