मोरनी: रामपुर सियुडी से 22 वर्षीय महिला बिना बताए हुई गायब, पति की शिकायत पर मामला हुआ दर्ज
पिंजौर पुलिस थाना में सोमवार को एक मामला दर्ज किया गया है जिसमे शिकायत करता व्यक्ति के द्वारा बताया गया हैं कि मेरी शादी साल 2022 में हुई थी। मेरे पास एक लड़का भी हैं। शिकायतकर्ता ने बताया की मेरी 22 वर्षीय पत्नी बिना बताए घर से कहीं चली गई है। जिसका कुछ पता नही चल पा रहा है। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।