पटना ग्रामीण: जेपी गंगा पथ पर पतंग महोत्सव का हुआ शुभारंभ, हर साल बसंत पंचमी पर होगा आयोजन
बिहार सरकार और पटना नगर निगम के द्वारा जेपी गंगा पथ पर पतंग महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पतंग उड़ा कर किया। मौके पर सोमवार दोपहर करीब 1:00 बजे सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रत्येक वर्ष बसंत पंचमी के दिन अब से पतंग महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।