पटना ग्रामीण: राबड़ी आवास के बाहर तेजस्वी यादव ने बजट को लेकर कहा, पहले के 11 बजट का हिसाब-किताब ही नहीं है
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के द्वारा पेश किए गए बजट को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सोमवार करीब 1:00 बजे कहा कि इससे पहले भी 11 बार बजट पेश हो चुका है, लेकिन उसका तो अब तक हिसाब किताब ही नहीं है। मौके पर उन्होंने इस बजट को जुमलेबाजी करार देते हुए कहा कि बिहार के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है।