पटना ग्रामीण: अगमकुआं थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक के किनारे से एक शव बरामद, पुलिस कर रही जांच
अगमकुआं थाना क्षेत्र के रेलवे ट्रैक के किनारे से सोमवार को एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सोमवार दोपहर 1:45 बजे बताया कि शव की पहचान कर ली गई है। परिजन भी मौके पर पहुंचे हैं और फिलहाल एफएसएल की टीम और डॉग स्क्वाड की मदद से मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।