पटना ग्रामीण: गर्दनीबाग स्थित MLC आवास पर कांग्रेस नेता शकील अहमद खां के बेटे ने की आत्महत्या
बिहार विधानसभा में कांग्रेस नेता शकील अहमद खां के बेटे ने खुदकुशी कर ली है। पटना के गर्दनीबाग स्थित MLC आवास पर खुदकुशी की है। घटना की सूचना के बाद सुबह 11 बजे मौके पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच में जुट गई है। घटना के कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है।