आज चन्द्रशेखर सिंह, टाउन हॉल, बांका में जिलास्तरीय वासंतिक (रबी) महाभियान-2026 का शुभारम्भ श्री अंशुल अग्रवाल (भा०प्र०से०), जिला पदाधिकारी, बांका के द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इससे पूर्व जिला पदाधिकारी का स्वागत जिला कृषि पदाधिकारी-सह- परियोजना निदेशक, आत्मा, बांका द्वारा ऑर्नामेन्टल प्लॉट देकर किया गया। अपने संबोधन में जिला पदाधिकारी ने कहा कि बांका एक कृषि प्रधान जिला है, हमारे किसान कृषि अर्थ व्यवस्था के रीढ़ है, यहाँ पर वन क्षेत्र एवं हरियाली है। यहाँ के किसानों में पर्यावरण के साथ संतुलन बनाकर खेती करने की कला काबिले तारीफ है। किसान भाईयों से अनुरोध होगा कि मिट्टी की जाँच कराकर मृदा स्वास्थ्य कार्ड में अनुशंसित मात्रा के आधार पर ही उर्वरकों का प्रयोग अपने खेतों में करें। ज्यादा मात्रा में उर्वरक एवं कीटनाशी का प्रयोग मिट्टी की उर्वरा शक्ति को नष्ट करने के साथ-साथ स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालता है। अपने संबोधन में जिला पदाधिकारी द्वारा किसानों से अपील की गई कि फसल विविधीकरण के तहत अपने कृषि क्षेत्र का कुछ भाग अनाज, दलहन, तेलहन को छोड़कर अन्य अधिक मूल्य वाली फसलों का चयन कर खेती करें। उनके द्वारा कृषि एवं सम्बद्ध विभागों के पदाधिकारियों को अपनी योजनाओं को अभिसरण मोड में कलस्टर युक्त खेती करने पर बल दिया गया, जिससे उत्पादन एवं उत्पादकता में वृद्धि हो सके। जिला कृषि पदाधिकारी द्वारा रबी मौसम में संचालित कृषि विभाग की योजनाओं की जानकारी दी गई। कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक एवं अन्य विभाग के पदाधिकारियों द्वारा अपने विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई। इस कर्मशाला में कृषि विभाग के समस्त पदाधिकारी एवं कर्मी के अलावा सैंकड़ों की संख्या में किसान मौजूद थे।
्
32 views | Banka, Bihar | Oct 15, 2026