चूरू: भरतिया अस्पताल में ट्रेनी नर्स से छेड़छाड़ व दुष्कर्म की कोशिश के मामले में गिरफ्तारी की मांग, आरोपी नर्सिंग ऑफिसर सस्पेंड
Churu, Churu | Aug 19, 2024 चूरू के राजकीय भरतिया अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के ऊपर कमरे में 20 वर्षीय ट्रेनी नर्स से छेड़छाड़ व दुष्कर्म के प्रयास मामले में आरोपी नर्सिंग ऑफिसर सुभाष सिहाग को गिरफ्तार करने की मांग तेज हो गई है। पीड़ित छात्रा का अभी भी आईसीयू वार्ड में इलाज चल रहा है। इधर आरोपी सुभाष चन्द्र को सस्पेंड कर दिया गया है।