चूरू: गांव झारिया में 2 सगे भाइयों से मारपीट, घायलों को लाया गया जिला अस्पताल
Churu, Churu | Aug 18, 2024 चूरू के गांव झारिया में 2 सगे भाइयों से मारपीट का मामला सामने आया है। घायलों को चूरू के राजकीय भरतिया अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों में नर्सिंग स्टाफ ने उनका इलाज शुरू किया। अस्पताल में घायल 40 वर्षीय धनाराम ने बताया कि वह अपने गांव में गोल गप्पे के गाडे पर खड़ा था तभी वहां कार में गांव का विनोद आया जिसने गाड़ी का टायर उसके पैर पर चढ़ा दिया।