चूरू: सदर थाने के सामने केम्पर द्वारा हमला मामले में कोतवाली थाने में नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Churu, Churu | Aug 19, 2024 चूरू के सदर थाने के सामने शनिवार शाम केम्पर गाड़ी द्वारा हमला मामले में कोतवाली थाने में नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। कोतवाली थाने के एएसआई लक्ष्मण सिंह ने बताया कि दूधवाखारा हाल झुंपा निवासी 24 वर्षीय अभिषेक बुडानिया ने मुकदमा दर्ज करवाया कि 17 अगस्त को वह अपनी गाड़ी से पंखा सर्किल पर टाइल्स लेने आया था।