चूरू: पशुपालन एवं देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत का प्रजापति भवन में दक्ष प्रजापति समाज विकास संस्थान की ओर से हुआ स्वागत
Churu, Churu | Aug 18, 2024 पशुपालन एवं देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत का चूरू में प्रजापति भवन में दक्ष प्रजापति समाज विकास संस्थान की ओर से स्वागत हुआ। उन्होंने राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा, राज्य सरकार हर ग्राम पंचायत में गौशाला खोलेगी। इस अवसर पर चंद्राराम प्रजापत, महेंद्र चंदवा, सुरेश प्रजापत सहित बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने कुमावत का स्वागत किया।