चूरू: भरतिया अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड इंचार्ज पर ट्रेनिंग कर रही युवती से छेड़छाड़ का आरोप,दूधवाखारा थाने में मुकदमा दर्ज
Churu, Churu | Aug 18, 2024 चूरू के राजकीय भरतिया अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड इंचार्ज सुभाष सिहाग पर इमरजेंसी में ही जीडीए की ट्रेनिंग करने वाली 20 वर्षीय युवती से छेड़छाड़ करने व जातिसूचक गालियां निकालने का आरोप लगा है। बीती रात छेड़छाड़ से परेशान युवती ने जहर खाकर खुदकुशी का प्रयास किया। युवती का अभी अस्पताल के मेडिसीन आईसीयू वार्ड में इलाज चल रहा है।