लालबर्रा: टीईटी अनिवार्यता और सेवा अवधि गणना को लेकर लालबर्रा में शिक्षकों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा
अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा मध्य प्रदेश के प्रांतीय आह्वान पर शनिवार 11 अप्रैल को शाम 05 बजे लालबर्रा विकासखंड के सैकड़ों शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर हुंकार भरी। शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) की अनिवार्यता समाप्त करने और प्रथम नियुक्ति दिनांक से सेवा अवधि की गणना करने जैसी प्रमुख मांगों को लेकर शिक्षकों ने स्थानीय माँ सरस्वती मंच पर एकत्रित होकर व