उचकागांव: उचकागांव में अध्यक्ष पद के 8 और कार्यकारिणी के 11 प्रत्याशियों ने नामांकन वापस लिया
उचकागांव प्रखंड क्षेत्र में पैक्स चुनाव को लेकर नामांकन पत्र वापस लेने की समय सीमा समाप्त होने के बाद अध्यक्ष पद पर 32 प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं। अध्यक्ष पद पर नामांकन करने वाले आठ प्रत्याशियों ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। जबकि कार्यकारिणी के 11 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन वापस लिया है। बाकी को सिंबल अलॉट किया जा राहा हैं।