उचकागांव: बलेसरा के नवोदय विद्यालय में छात्रों को साइबर अपराध और बचाव के बारे में जानकारी दी गई
उचकागांव प्रखंड के बलेसरा स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय गोपालगंज में बुधवार की दोपहर विज्ञान ज्योति कार्यक्रम के तहत जवाहर नवोदय विद्यालय गोपालगंज एवं साइबर थाना गोपालगंज के संयुक्त तत्वावधान में साइबर सेक्युरिटी सेशन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान गोपालगंज पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित के निर्देश पर साइबर क्राइम की पुलिस उपाधीक्षक आदि अधिकारी थे।