उचकागांव: बलेसरा के जवाहर नवोदय और साहू जैन बालिका स्कूल की छात्राओं को सी स्टेम किट का वितरण
बलेसरा स्थित नवोदय विद्यालय में विज्ञान ज्योति कार्यक्रम के तहत गुरुवार की दोपहर 1 बजे नवोदय विधालय तथा साहू जैन बालिका प्लस स्कूल की कक्षा 10वीं के कुल 50 छात्राओं के बीच सी स्टेम किट का वितरण किया गया। जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य सुधाकर शुक्ला ने कहा कि यह किट कक्षा 10वीं की छात्राओं को विज्ञान विषय को प्रयोगिक विधि से अध्ययन करने में सहायक होगा।