उचकागांव: उचकागाँव के झीरवां में जमीनी विवाद में वृद्ध महिला को पीटा गया, मामला दर्ज
उचकागांव थाना क्षेत्र के झीरवां गांव में विवादित जमीन पर ईट, करकट, बांस आदि सामान रखकर कब्जा करने का विरोध करने पर कुछ लोगों ने 85 वर्षीय वृद्ध महिला आमना खातून पर तलवार और गदासी से हमला कर घायल कर दिया। इस दौरान आरोपितों ने वृद्ध महिला को जमीन पर पटक कर उसके गर्दन पर पैर रखकर जान से मारने का भी प्रयास किया गया। जब वह अपने दरवाजे पर अकेली बैठी हुई थी।