उचकागांव: उचकागांव के परसौनी खास में डीएम ने पोखरा सहित कई योजनाओं का निरीक्षण किया
उचकागांव प्रखंड के परसौनी खास पंचायत में पहुंच कर डीएम प्रशांत कुमार सीएच ने गुरुवार के दोपहर 1 बजे अपने दौरा कार्यक्रम के अंतर्गत जल जीवन हरियाली के तहत जीर्णोद्धार कराएं गए तालाब सहित कई अन्य योजनाओं का निरीक्षण किया। डीएम ने निरीक्षण के दौरान पाया कि जल जीवन हरियाली को लेकर लगभग 49 लाख रुपये की लागत से जीर्णोद्धार कराए गए तालाब के चारों तरफ झाड़ियां उगी।