हुलासगंज: जहानाबाद पुलिस की कार्रवाई: 6 वारंटी समेत 11 गिरफ्तार, ₹1.45 लाख का वाहन जुर्माना
जहानाबाद पुलिस ने 6 अक्टूबर को विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए कोर्ट/वारंट से जुड़े 6 आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा दिया। एवं शराब के विरुद्ध अभियान में 30 लीटर देसी शराब बरामद कर 1160 किलोग्राम जावा महुआ नष्ट किया गया और एक भट्ठी ध्वस्त की गई। शराब मामले में पांच आरोपितों को भी गिरफ्तार किया गया।