जहानाबाद: जहानाबाद में जदयू के वरिष्ठ नेताओं का स्वागत, जिले के विभिन्न स्थानों पर हुआ अभिनंदन
जहानाबाद में रविवार की दोपहर 2 बजे जदयू के जिला कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में बिहार सरकार के मंत्री, दूसरे जिले के सांसद, विधान पार्षद, पूर्व मंत्री, पूर्व विधान पार्षद, जिले के पूर्व सांसद सहित कई पूर्व विधायक शामिल हुए। जहां जिला कार्यकर्ताओं के द्वारा सभी दिग्गज नेताओं का जिले के विभिन्न विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया गया।