जहानाबाद: मंत्री अशोक चौधरी और सुमित कुमार सहित अन्य गणमान्य जिले में पहुंचे, कार्यक्रम में हुए शामिल
जहानाबाद स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स स्थित स्टेडियम में जनता दल यूनाइटेड के द्वारा कार्यकर्ता सम्मेलन का अयोजन रविवार दिन में करीब 11 बजे से किया गया। जिसमें शामिल होने बिहार सरकार मंत्री अशोक चौधरी, बिहार सरकार के मंत्री सुमित कुमार सहित सहित जिले सहित राज्य के जदयू के कई एमपी, एमएलए, विधायक सहित सैंकड़ो कार्यकर्ता शामिल हुए।