जहानाबाद: गलीमापुर के सेवा के जवान का गुजरात में हुआ आकस्मिक निधन, शव जहानाबाद के रास्ते पैतृक गांव लाया गया
देश की सेवा करते हुए जहानाबाद के एक लाल का निधन हो गया है। जिसके बाद उनके शव को रविवार की दोपहर लगभग 3:00 बजे गलीमापुर उनके पैतृक गांव में लाया गया। मिली जानकारी के अनुसार मृतक जवान गुरु दत्तात्रेय देव 2009 बैच के सेना के जवान थे और गुजरात के वडोदरा में पदस्थापित थे। उनके विभाग की तरफ से परिजनों को सूचना दी गई कि बीते 6 दिसंबर को उनका आकस्मिक निधन हो गया है।