पंडारक: बाढ़ से सटे पंडारक में दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, श्राद्ध भोज में शामिल होने आया था
पंडारक थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई गोलीबारी की घटना से इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल अंतर्गत पंडारक थाना क्षेत्र के लेमुआबाद गांव में शुक्रवार को एक युवक को गोली मार दी गई। घटना के बाद घायल युवक की पहचान अमन के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने घायल अमन को इलाज के लिए लगभग 11:30 बजे अनुमण्डल अस्पताल पहुंचाया।