गया टाउन सीडी ब्लॉक: तेजस्वी के श्रद्धांजलि बयान पर मांझी का पलटवार, बोले- 'इतना जल्दी नहीं मरने वाला', 'कुछ पदार्थ लिए है'
मंगलवार को दोपहर 2:00 बजे पर्वत पुरुष दशरथ मांझी की श्रद्धांजलि सभा के दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव द्वारा केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी को श्रद्धांजलि दिए जाने के बाद बिहार की राजनीति गरमा गई है। तेजस्वी यादव के इस बयान पर गया में जीतन राम मांझी ने तीखा पलटवार करते हुए कहा कि “इतना जल्दी हम मरने वाले नहीं हैं।” उन्होंने कहा कि वह अभी जिंदा रहेंगे..