पटना ग्रामीण: पीरबहोर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े एक व्यक्ति को गोली मारी गई, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत
पीरबहोर थाना इलाके के कुतुबुद्दीन लेन दरियापुर के पास अपराधियों ने एक व्यक्ति को दिनदहाड़े गोली मार दी। रविवार की दोपहर 3 बजे घटना की सूचना मिलने के बाद गंभीर हालत में पुलिस द्वारा उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं, घटना के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच करते हुए अपराधियों की तलाश में जुट गयी है।