पटना ग्रामीण: भागलपुर में मंदिर में हुई तोड़फोड़ पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने गिरिराज सिंह की यात्रा को ठहराया जिम्मेदार
भागलपुर में मंदिर में तोड़फोड़ की घटना पर बिहार में राजनीति तेज हो गई है। पूरे मामले को लेकर राजद कार्यालय में रविवार को दोपहर 2:30 बजे मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेस नेता और प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने इसके लिए गिरिराज सिंह पर निशाना साधा है। उन्होंने इस घटना के लिए गिरिराज सिंह की हिंदू स्वाभिमान यात्रा को जिम्मेदार ठहराया है।