पटना ग्रामीण: वीरचंद पटेल पथ पर तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार ने फुटपाथ पर सो रहे रिक्शा चालकों को कुचला, कई लोग घायल
वीरचंद पटेल पथ पर एक तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार ने रविवार की दोपहर करीब 1:00 बजे फुटपाथ पर सो रहे रिक्शा चालकों को कुचल दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर कोतवाली थाने की पुलिस और डीएसपी विधि व्यवस्था पहुंचे और तत्काल एंबुलेंस बुलाकर घायलों को अस्पताल भेजा। हालांकि हादसे में कितने लोग घायल हुए हैं इसकी अब तक जानकारी नहीं मिल सकी है।