पटना ग्रामीण: पत्रकार नगर थाना क्षेत्र से चोरी के तीन मोबाइलों के साथ दो व्यक्तियों को किया गया गिरफ्तार, 6 घंटे के अंदर हुई कार्रवाई
पत्रकारनगर थाना अंतर्गत सचिवालय कॉलोनी से तीन मोबाइल चोरी होने की सूचना रविवार सुबह पत्रकार नगर थाना पुलिस को दी गई। मामले की शिकायत के महज 6 घंटे के अंदर ही चोरी के तीनों मोबाइल को बरामद कर लिया गया। इस मामले में संलिप्त दो व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है। रविवार दोपहर करीब 1:15 पर सोशल मीडिया के माध्यम से यह जानकारी दी गई।