पिपरा: नौडीहाकला गांव के सहदेव भुइयां की कौवाखोह नहर के पास आकाशीय बिजली गिरने से मौत
Pipra, Palamu | Aug 31, 2026 हरिहरगंज थाना क्षेत्र के कुलहिया पंचायत अंतर्गत नौडीहाकला गांव निवासी सहदेव भुइयां (55) की वज्रपात की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं गांव में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार सहदेव भुइयां परमेश्वर मेहता के कौवाखोह स्थित फॉर्म में काम करते थे। रविवार को भी वे रोज की तरह काम खत्म करने के बाद घर लौट रहे थे।