पटियाली: ग्राम खजुआ के पास पिकअप वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल, जिला अस्पताल किया गया रेफर
पटियाली थाना क्षेत्र के ग्राम खजुआ के पास शुक्रवार दोपहर पिकअप की टक्कर से बाइक सवार 40 वर्षीय कैलाशो पुत्र ओमकार निवासी नगला भागू, जैथरा, एटा गंभीर घायल हो गए। हादसे के बाद डायल 112 पुलिस व 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। ईएमटी मोहम्मद हसन और चालक मुकेश ने घायल को पटियाली सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।