चित्तौड़गढ़: खंडेश्वर महादेव मंदिर में सोम प्रदोष को लेकर विशेष जिला अभिषेक के साथ में विशेष श्रृंगार भी किया गया
चित्तौड़गढ़ सोम प्रदोष पर शिव मंदिरों में अभिषेक के कार्यक्रम हुए। पंडितों ने कहा कि हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का विशेष महत्व है। यह दिन भगवान शिव को समर्पित है। मान्यता है कि जो व्यक्ति पूरी श्रद्धा के साथ व्रत रखकर भोलेनाथ की पूजा-अर्चना करता है, उसकी सभी मनोकामना पूरी होती है। इस साल वैशाख में सोम प्रदोष को लेकर खंडेश्वर महादेव में विशेष पूजा की गई।