गिरिडीह: उपायुक्त की अध्यक्षता में DC ऑफिस में मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास व अन्य योजनाओं को लेकर बैठक
डीसी ऑफिस सभागार में बुधवार को 1 बजे उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास एवं अन्य योजनाओं को लेकर पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई। बैठक के दौरान उपायुक्त ने विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों से संबंधित पूर्व में किए गए बैठक में दिए गए दिशा-निर्देशों की समीक्षा करते हुए कार्य प्रगति की जानकारी प्राप्त की ।।