गिरिडीह: सदर अस्पताल गिरिडीह में शिक्षकों की ट्रांसफर-पोस्टिंग प्रक्रिया के तहत मेडिकल जांच की गई
सदर अस्पताल गिरिडीह में शिक्षकों की ट्रांसफर-पोस्टिंग प्रक्रिया के तहत मंगलवार को 4 बजे तक मेडिकल जांच की गई। पहले दिन कुल 35 शिक्षकों का मेडिकल परीक्षण किया गया।स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी निर्देश के अनुसार, स्थानांतरण से पूर्व सभी शिक्षकों को अनिवार्य रूप से मेडिकल जांच करानी होगी। इसी क्रम में जिले भर से शिक्षक सदर अस्पताल पहुंच रहे हैं।