गिरिडीह: गिरिडीह केंद्रीय कारा में डीसी और एसपी ने विभिन्न अधिकारियों व पुलिस कर्मियों के साथ मारा छापा
गिरिडीह केंद्रीय कारा में डीसी रामनिवास यादव तथा गिरिडीह के पुलिस कप्तान डॉक्टर विमल कुमार की अगुवाई में मंगलवार रात 12 बजे छापा मारा गया।लगभग 40 अधिकारियों और 123 जवानों ने कारा में छापा दबिश दी।यहां 2 घंटे तक पुरुषों के सभी पांच ब्लॉक के 20 वार्ड और महिला के वार्ड को खंगाला गया।