लालबर्रा: मोहगांव (ध.) में पीएचई विभाग और ठेकेदार की मनमानी - पाइपलाइन के नाम पर लाखों की बनी पक्की सड़कें जमींदोज, जिम्मेदार मौन
लालबर्रा के अंतर्गत आने वाली घनी आबादी वाली ग्राम पंचायत मोहगांव (ध.) में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (पीएचई) विभाग और निर्माण ठेकेदारों की लापरवाही आम जनता के लिए जी का जंजाल बन चुकी है। पाइपलाइन विस्तारीकरण के नाम पर क्षेत्र में लाखों रुपये की लागत से बनी चमचमाती पक्की सीमेंट सड़कों को बेरहमी से खोदकर बदहाल करने का मामला 17 जुलाई को दोपहर 03 बजे प्रकाश में आया