खिजरसराय: सरैया मोड़ के पास सड़क दुर्घटना में एयरफोर्स जवान की मौके पर हुई मौत
खिजरसराय थाना क्षेत्र के सरैया मोड़ के पास सड़क दुर्घटना में उचौली गांव के अंजनी सिंह के 24 वर्षीय एयरफोर्स का जवान पवन कुमार की मौत मौके पर हो गई। घटना गुरुवार की है घटना उस समय घटी जब पवन कुमार गया से अपने घर ऊंचौली लौट रहे थे ।इसी बीच गांव से कुछ दूर सरैया मोड़ के पास टैंकलोरी के चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पवन अकेला भाई था।